मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समारोह में मुख्यमंत्री वृद्धवस्था पेंशन योजना (50-60वर्ष) के 2000 लाभुकों की प्रथम किस्त का किया गया भुगतान In the ceremony, the first installment of 2000 beneficiaries of the Chief Minister Old Age Pension Scheme (50-60 years) was paid.

लेखक: प्रकाशित:
समारोह में मुख्यमंत्री वृद्धवस्था पेंशन योजना (50-60वर्ष) के 2000 लाभुकों की प्रथम किस्त का किया गया भुगतान In the ceremony, the first installment of 2000 beneficiaries of the Chief Minister Old Age Pension Scheme (50-60 years) was paid.

सरायकेला : उत्कलमणी गोप बंधु दास आदर्श टाउन हॉल सरायकेला में  मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना (50-60वर्ष) के लाभुकों का प्रथम किस्त का भुगतान एवं आँगनवाड़ी सेविका/सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बातरियार, सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य व जिला परिषद उपाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इसके मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने कार्यक्रम के उद्देश्य तथा योजनाओं के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओ के उत्थान, उन्हें शशक्त बनाने, उनके आय मे वृद्धि करने तथा किशोरियों के उच्य शिक्षा मे सहयोग प्रदान करने को लेकर विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे गुरुवार को विधवा पुनर्विवाह योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है। साथ हीं, सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी वर्ग की महिलाओ (50-60 वर्ष) को पहली किस्त की राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत राज्य के विधवा बहनों को 02 लाख रूपए का लाभ प्रदान किया जाएगा ताकि एक बार पुनः नए जीवन की शुरुआत कर समाज के मुख्य धारा में आकर वे अपने परिवार एवं समाज के विकास मे अपना सहयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार किशोरियों के उच्य शिक्षा तथा विवाह मे सहयोग हेतु विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है ताकि वह सशक्त हो सके और अपने परिवार पर बोझ ना बनकर समाज के विकास मे सहायक बन सकें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने योग्य योजनाओं का लाभ जरूर ले और अपने आसपास के अन्य योग्य लाभुकों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओ के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सर्वजन पेशंन योजना के तहत (50-60 वर्ष) महिलाओ को पेशंन योजना का लाभ मिलेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं की स्थिति मे सुधार आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार आज विधवा पुनर्विवाह योजना का शुभारम्भ कर रही है। इस योजना से समाज की विधवा दीदीयों को एक नए जीवन के शुभारम्भ करने का मौका मिलेगा। उन्होंने सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की।
          कार्यक्रम मे सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत संचालित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत (50 से 60 वर्ष) के 2000 लाभुकों को पहली किस्त की राशि का लाभ, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत एक लाभुक को विधवा पुनर्विवाह योजना का लाभ, 3 दिव्यांग लाभुकों के बीच ट्रासाइकिल, दो लाभुकों के बीच कन्यादान योजना, 2 लाभुकों के बीच फूल बाई किशोरी समृद्धि योजना, 2 शिशुओ का अन्नप्राशन, पांच गर्भवती महिलाओ का गोद भराई किया गया।
कार्यक्रम मे डीआरडीए निदेशक, परियोजना निदेशक जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन