मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक साथ चार शव के पहुंचने पर मचा चीत्कार ,आंसुओं के धार के बीच कॉलोनी के लोग शव देखने उमड़े There was an outcry when four dead bodies arrived together, people of the colony gathered to see the dead bodies amidst tears

लेखक: प्रकाशित:
एक साथ चार शव के पहुंचने पर मचा चीत्कार ,आंसुओं के धार के बीच कॉलोनी के लोग शव देखने उमड़े There was an outcry when four dead bodies arrived together, people of the colony gathered to see the dead bodies amidst tears

आदित्यपुर : बीते सोमवार को आदित्यपुर-दो कॉलोनी निवासी चार युवकों के चांडिल एनएच- 33 कांदरबेड़ा में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मंगलवार को शवो का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच चार शवो के कॉलोनी में पहुंचने पर मातमी सन्नाटा पसर गया। गौरतलब है कि उंक्त भीषण सड़क दुर्घटना में आदित्यपुर दो कॉलोनी के चार युवको में बाबा आश्रम कॉलोनी निवासी निखिल, रोड नंबर 17 निवासी संस्कार मिश्रा, रोड नंबर 22 निवासी सूरज कुमार, रोड नंबर 21 निवासी नवनीत शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद मंगलवार को चारों युवको के शव का जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इधर मंगलवार दोपहर आदित्यपुर कॉलोनी में सभी चारों शव के पहुंचने पर हर तरफ चीत्कार मच गया। बच्चों से लेकर बूढ़े महिला- पुरुष सभी शव को देखने उमड़ पड़े। आंसुओं के धार के बीच चारों शव का अंतिम संस्कार जमशेदपुर के पार्वती घाट पर कर दिया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में आदित्यपुर कॉलोनी के लोग शामिल हुए। शव को देखने पहुंची महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था जबकि परिजन को लोग ढाँढस बंधाने में लगे थे। शव यात्रा में क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के लोग भी शामिल रहे। विदित है कि मृतकों में तीन अपने घर के इकलौते चिराग थे जिनकी असामयिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
तीन महीने में 10 युवक भीषण सड़क हादसे में मारे गए
विगत तीन महीने के अंदर आदित्यपुर कॉलोनी के 10 युवक भीषण सड़क दुर्घटना में असमय काल के गाल में समा गए हैं। इससे पूर्व विगत एक जनवरी की अहले सुबह आदित्यपुर बाबा आश्रम कॉलोनी के रहने वाले 6 युवक भी ठीक इसी प्रकार भीषण सड़क दुर्घटना में मारे गए थे। इस घटना के ठीक तीन महीने बाद इन चार युवक के मौत से पूरा क्षेत्र दहल उठा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन