मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बीते सोमवार की सड़क दुर्घटना से पूरा आदित्यपुर मर्माहत- पुरेंद्र Entire Adityapur is heartbroken by last Monday's road accident - Purendra

लेखक: प्रकाशित:
बीते सोमवार की सड़क दुर्घटना से पूरा आदित्यपुर मर्माहत- पुरेंद्र Entire Adityapur is heartbroken by last Monday's road accident - Purendra

आदित्यपुर : बीते सोमवार की शाम चांडिल के कांदरबेड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में एक साथ मौके पर अकाल मृत्यु के शिकार आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 32 रोड नंबर 17,21, और 22 के तीन नौजवान, वार्ड संख्या 34 के एक नौजवान की मृत्यु से पूरा क्षेत्र के लोग मर्माहत है। इस हृदय विदारक मार्मिक घटना से मोहल्ले और सभी घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बीते एक जनवरी को बाबा आश्रम के छह नौजवानों की मृत्यु के सदमें से अभी आदित्यपुर के लोग बाहर नहीं निकल पाए कि सोमवार की घटना में मारे गए चार युवकों से आदित्यपुर के लोग पूरी तरह से टूट चुके हैं।

इस घटना से मर्माहत नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सोमवार की घटना में परिवार, समाज और राष्ट्र ने देश के चार भविष्य को खोया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक सह मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को दे दी गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन