मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीयूआईटी परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए बेबीनार का आयोजन Seminar organized for the preparation of CUIT candidates

लेखक: प्रकाशित:
सीयूआईटी परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए बेबीनार का आयोजन Seminar organized for the preparation of CUIT candidates

गम्हरिया : क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों ने भारत के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली सीयूआईटी  परीक्षा को लेकर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजित किया गया।इस वेबिनार में नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों एवं देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों द्वारा उंक्त परीक्षा का पूरा विवरण, जिसमें पात्रता, पाठ्यक्रम, प्रश्न पत्र प्रारूप, अंकन विधि, आवेदन प्रक्रिया, और काउंसलिंग प्रक्रिया आदि पर चर्चा कर जानकारी दी गई। साथ ही, सीयूईटी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वोत्तम रणनीतियां यथा समय प्रबंधन, प्रश्न पत्रों का विश्लेषण, अभ्यास परीक्षाएं और टिप्स आदि   बताया गया। इसके अलावा परीक्षा के बाद के विकल्प, जिसमें भारत के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारी, उनके कोर्सेज, फीस, प्लेसमेंट और रैंकिंग की जानकारी दी गई। बताया गया है कि इस वेबिनार का उद्देश्य भारत के युवा छात्रों को सीयूईटी परीक्षा के बारे में जागरूक और प्रेरित करना है जो उनके शैक्षिक और कैरियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मददगार साबित होगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन