मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वार्ड 5 की समस्याओं को लेकर आदित्यपुर नगर निगम का घेराव 09 मार्च को Gherao of Adityapur Municipal Corporation on 09 March regarding the problems of Ward 5 - Siddhanath Singh

लेखक: प्रकाशित:
वार्ड 5 की समस्याओं को लेकर आदित्यपुर नगर निगम का घेराव 09 मार्च को Gherao of Adityapur Municipal Corporation on 09 March regarding the problems of Ward 5 - Siddhanath Singh

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड पांच के साथ भेदभाव करने तथा पूर्व में दिए गए ज्ञापन को गम्भीरता से नहीं लिए जाने को लेकर आगामी 09 मार्च को नगर निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस सम्बंध में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा हमेशा से ही वार्ड पांच के साथ भेदभाव किया गया है। वर्ष 2021 में इस वार्ड में नाला निर्माण हेतु राज कंस्ट्रक्शन को टेंडर दिया गया था। किंतु, वह कार्य अभीतक धरातल पर नही आया है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष दिसम्बर 2022 में करीब 53 लाख की लागत से सड़क व नाला निर्माण का कार्य सतराज कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। किन्तु महज तीन माह में ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गया और नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस बाबत नगर निगम के प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर इसकी जांच कर निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की गई थी। इसके अलावा दुर्गापूजा मैदान से लाल बिल्डिंग चौक और भालोटिया रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई थी। किन्तु नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इस मसले पर गम्भीरता नही दिखाई गई। इससे स्थानीय लोगो मे रोष व्याप्त है और वे आंदोलन के मूड में हैं। पूर्व पार्षद ने बताया कि इन लम्बित मांगो को लेकर नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अमरेश ईश्वर, कमलदेव यादव, बीरेंद्र राय, मनीष कुमार, श्याम बिहारी लाल समेत कई स्थानीय लोग शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन