मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एस टाइप के निवासियों ने किया नगर निगम के प्रशासक का अभिनन्दन Residents of S Type welcomed the Municipal Corporation Administrator

लेखक: प्रकाशित:
एस टाइप के निवासियों ने किया नगर निगम के प्रशासक का अभिनन्दन Residents of S Type welcomed the Municipal Corporation Administrator

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक आलोक कुमार द्वारा मंगलवार को एस टाइप दुर्गापूजा मैदान में चल रहे रास्ते के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संवेदक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्य मे गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा। इस दौरान कॉलोनी वासियों द्वारा समाजसेवी संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह, मंजू देवी व दिनेश सिंह उर्फ बबलू के नेतृत्व में प्रशासक को गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कॉलोनी वासियो ने उन्हें इस मैदान की सुंदरता के लिए वाटर हार्वेस्टिंग लगाने, मैदान के चारों कोने में हाईमास्क लाइट लगवाने, चाहरदीवारी व गेट का निर्माण कराने का आग्रह किया। अपर नगर आयुक्त ने शीघ्र ही इसके लिए प्राक्कलन बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिवक्ता संजीव कुमार, नीरू सिंह, रंजन उर्फ टूटू, ओम प्रकाश उर्फ सोनू, अनिल कुमार चौधरी, ललन, राजा घोष, हेमंत ठाकुर समेत कई लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन