मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनन्द मार्ग प्रचारक संघ ने धूमधाम से मनाया दधीचि दिवस Anand Marg Pracharak Sangh celebrated Dadhichi Day with great pomp

लेखक: प्रकाशित:
आनन्द मार्ग प्रचारक संघ ने धूमधाम से मनाया दधीचि दिवस Anand Marg Pracharak Sangh celebrated Dadhichi Day with great pomp

गम्हरिया : आनन्दमार्ग प्रचारक संघ, सरायकेला-खरसावां की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दधीचि दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनुयायियों द्वारा संस्था के शहीद पांच दधीचियो को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अनुयायियों द्वारा 12 घन्टे का उपवास रखकर बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन के साथ ईश्वर प्रणिधान का आयोजन भी किया गया। बताया गया है कि आज के दिन ही 5 मार्च'1967 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के आनंद नगर में आचार्य सच्चिदानन्द अवधुत, आचार्य अभेदानन्द अवधुत, प्रभाष कुमार, भरत कुमार, अवध कुमार आदि पांच निहत्थे आनंदमार्गियों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। उन पांच दधीचियो का बलिदान समाज के लिए स्मरणीय रहेगा। इसकी आनंदमार्गी इस दिन को दधीचि दिवस के रूप में मनाते है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन