मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

होली गीतों पर तैलिक साहू महासभा के लोग जमकर थिरके People of Tailik Sahu Mahasabha danced vigorously on Holi songs

लेखक: प्रकाशित:
होली गीतों पर तैलिक साहू महासभा के लोग जमकर थिरके People of Tailik Sahu Mahasabha danced vigorously on Holi songs

जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के मिलन समारोह में 
अबीर गुलाल की होली खेली गई। होली के भोजपुरी फाग गीतों पर संगीतकार राजकुमार और ग्रुप म्यूजिक के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। होली गीतों पर उपस्थित लोगों के पांव भी खूब थिरके। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राकेश साहू  के नेतृत्व में सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन के मैदान में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े आए हुए अतिथियों को गुलाल लगाकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी ने होली की शुभकामनाएं देेते हुए एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मनाई। स्वागत भाषण जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने दिया जबकि कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पप्पू साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बतौर अतिथि कुणाल षाड़गी, विनोद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सोनकर, धर्मेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार साहू, रामगोपाल जायसवाल, बबलू झा, मनोज गुप्ता, चंद्रिका प्रसाद विदेशी साव,अजय साव, डॉ0 ऋषिकेश साव, मनकी गुप्ता, शिवलोचन शाह, सुनील प्रसाद, विकाश गुप्ता,दीपक गुप्ता, मनोज साहू,राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुरेश कुमार, शिवलोचन साहू, रंजीत कुमार साव, अशोक साव, भोला प्रसाद, संजय साहू, राजेश प्रसाद, श्रवण साहू, कमलेश साहू, पूजा साहू, आदित्य धनराज शाह, पिंटू साहू, सुरेश प्रसाद, अवधेश कुमार, संतोष गुप्ता, कामता प्रसाद दिनेश साहू, कांता प्रसाद, मनोज साहू, राजू साहू, वीरेंद्र शाह, अजय साहू, सागर साव, गौतम साहू, गणेश साव, विद्यानंद साव, श्वेता साहू, रीत सीमा साहू आदि उपस्थित थे।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन