मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

आरकेएफ़एल प्लांट एक के सेवानिवृत्त कर्मचारी वरुण राय को दी गई भावभीनी विदाई Emotional farewell given to Varun Rai, a retired employee of RKFL Plant 1

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफ़एल प्लांट एक के सेवानिवृत्त कर्मचारी वरुण राय को दी गई भावभीनी विदाई Emotional farewell given to Varun Rai, a retired employee of RKFL Plant 1

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड प्लांट एक में समारोह आयोजित कर कंपनी प्रबंधन और यूनियन की ओर से सेवानिवृत्त फोर्ज शॉप के कर्मचारी वरुण राय को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए एच आर सीनियर मैनेजर रिंटू मुखर्जी ने कहा कि वरुण राय ने करीब 40 वर्षों तक इस कंपनी में अपना सेवा दिया। अपने सेवाकाल में काफी निष्ठा और ईमानदारी से अनुशासन में रहकर उन्होने जो एक मिशाल प्रस्तुत किया है, वह अन्य कर्मचारियों के लिए सीख बनेगा। कार्यक्रम को एच आर विभाग के मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, यूनियन के महासचिव तारकेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव, फोर्ज शॉप प्रबंधक अमित कुमार, एम एन सेल्वम आदि ने भी सम्बोधित किया। अपने विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए वरुण राय ने सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ईमानदारी से कार्य करने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की सीख देते। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन देते हुए यूनियन अध्यक्ष अभय लाभ ने श्री राय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर दिनेश राम, भूपेंद्र गोराई, मुकुंद महतो, अशोक शर्मा, कुशध्वज प्रमाणिक, अंजनी सिंह, श्याम बिहारी सिंह, नागेंद्र लाल दास, राज कुमार साफी, बिपुल गोलदार, विक्रम प्रधान समेत कंपनी के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन