मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अमलगम स्टील द्वारा रैयती जमीन पर तार खींचने का ग्रामीणों ने किया विरोध Villagers protest against Amalgam Steel pulling wire on Raithi land

लेखक: प्रकाशित:
अमलगम स्टील द्वारा रैयती जमीन पर तार खींचने का ग्रामीणों ने किया विरोध Villagers protest against Amalgam Steel pulling wire on Raithi land


कांड्रा : कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी द्वारा बाकीपुर स्थित रैयती जमीन पर से तार खींचने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। बताया गया है कि उक्त रैयती जमीन जेबीकेएसएस के सक्रिय सदस्य राहुल देव महतो के पूर्वज बाउरी महतो के नाम से दर्ज है। शनिवार को अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी द्वारा उक्त प्लाट पर से तार खिंचने का प्रयास किया जा रहा था जिसका स्थानीय ग्रामीण एवं स्वयं राहुल देव महतो के द्वारा जोरदार विरोध किया गया। श्री महतो ने कहा कि उक्त जमीन रैयती है जो उनके पूर्वजों के नाम से अंकित है। उस जमीन में अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी द्वारा जबरन तार खिंचवाने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल देव महतो के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर पहुँच विरोध करते हुए तार खीचने का कार्य बंद करा दिया गया। वही राहुल देव महतो द्वारा काड्रा थाना में कंपनी द्वारा जबरन तार खींचे जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराया गया। इसकी प्रतिलिपि अंचल अधिकारी गम्हरिया को भी सौंपा गया है। सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन