मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले में नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त एवं अपर उपायुक्त ने किया पदभार ग्रहण The newly appointed DDC and ADC assumed charge in the district

लेखक: प्रकाशित:
जिले में नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त एवं अपर उपायुक्त ने किया पदभार ग्रहण The newly appointed DDC and ADC assumed charge in the district


सरायकेला : जिले में नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारतियार ने 17वें उप विकास आयुक्त के रूप में शनिवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान उप विकास आयुक्त ने उन्हें प्रभार सौंपा। वहीं, नए अपर उपायुक्त के रुप में रवीन्द्र प्रधान ने भी प्रभारी अपर उपायुक्त हेमा प्रसाद से पदभार ग्रहण किया।
इस मौके पर नए उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले में विकास कार्य को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों मे गति प्रदान करना तथा अधिक से अधिक मनरेगा श्रमिको को रोजगार प्रदान मिले, इस दिशा मे कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराइबुरु, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन