मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन से टीना शेड चोरी कर ले जाते व्यक्ति को ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस से हवाले Villagers caught a person stealing tin shed from under construction electrical sub station, handed him over to police

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह में बन रहे 132/33केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन से टीना का शेड चोरी कर ले जाते एक युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा। बताया गया है कि एक युवक को टीना का शेड ले जाते देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। तत्पश्चात उन्होंने युवक को रोककर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम लाल लोहार और पिंड्राबेड़ा निवासी बताया। उसने पावर ग्रिड से चोरी कर उसे ले जाने की बात बताई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना कांड्रा थाना को दी। सूचना पाकर कांड्रा थाना के एएसआई गिरिजेश शर्मा दलबल के साथ पर पहुंचे और चोर को गिरफ्तार कर कांड्रा थाना ले आई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन