मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने आए रेलवे की टीम को देखते ही दुकानदार स्वत: हटाने लगे अतिक्रमण As soon as the railway team came to remove the encroachment, the shopkeepers automatically started removing the encroachment

लेखक: प्रकाशित:
अतिक्रमण हटाने आए रेलवे की टीम को देखते ही दुकानदार स्वत: हटाने लगे अतिक्रमण As soon as the railway team came to remove the encroachment, the shopkeepers automatically started removing the encroachment

गम्हरिया : गम्हरिया रेलवे स्टेशन के आसपास दोनों ओर रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ विभाग की ओर से गुरूवार से कार्रवाई प्रारम्भ की गई। इस दौरान प्रातः करीब नौ बजे रेलवे की टीम पूरी तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम को देखते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। उसके बाद टीम की ओर से कार्रवाई किए जाने के डर से अतिक्रमणकारी स्वतः ही उंक्त स्थल से अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमणकारियों को स्वतः अतिक्रमण हटाते देख टीम द्वारा उन्हें 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई। बताया गया कि स्वत: नहीं हटाने पर बलपूर्वक उसे हटा दिया जाएगा। गौरतलब है कि गम्हरिया रेलवे स्टेशन में विस्तारीकरण का काम शुरू होने वाला है। इसको लेकर छठ पूजा से पूर्व ही अतिक्रमणकारियों को स्वतः अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी उनके द्वारा नहीं हटाए जाने पर पूर्व में कई बार चेतावनी भी दी गई थी। लगातार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर गुरूवार से अभियान शुरू कर रेलवे की जमीन अतिक्रमणमुक्त कराया जाना था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन