मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गांधी मार्केट के व्यापारियों ने जादूगोड़ा के नए थाना प्रभारी अभिषेक कुमार का शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत Traders of Gandhi Market welcomed Jadugora's new police station incharge Abhishek Kumar by covering him with shawl

लेखक: प्रकाशित:
गांधी मार्केट के व्यापारियों ने   जादूगोड़ा के नए थाना प्रभारी अभिषेक कुमार का शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत Traders of Gandhi Market welcomed Jadugora's new police station incharge Abhishek Kumar by covering him with shawl

जादूगोड़ा : चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पूरे जिले में हुई थाना प्रभारी की ट्रांसफर व पदस्थापना के बाद जादूगोड़ा के नए थाना प्रभारी बने अभिषेक कुमार का गांधी मार्केट के व्यापारियों ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।  विदित है कि दो दिनों से जादूगोड़ा का नए  थाना प्रभारी के तौर पर अभिषेक कुमार को पदभार मिलने के साथ ही उनके स्वागत व सम्मान का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में  गांधी मार्केट के चौधरी कंसल्टेंसी के संचालक शंकर मल्लाह की अगुवाई में रविवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने  थाना प्रभारी अभिषेक कुमार से मुलाकात की व उन्हे शाल ओढ़ाकर सम्मनित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गरीबों को न्याय मिलेगा व उनकी बाते भी सुनी जाएगी। साथ ही, भेदभाव व पक्षपात पूर्ण कार्रवाई से उपर उठकर सभी के साथ न्याय करेगे। थाना प्रभारी से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शंकर मल्लाह, रोहित सिंह, दिनेश सिंह, टीपू दास आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन