मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शहीद रतन ओपन मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन Shaheed Ratan Open Memorial Volleyball Tournament organized

लेखक: प्रकाशित:
शहीद रतन ओपन मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन Shaheed Ratan Open Memorial Volleyball Tournament organized

अदित्यपुर : आदित्यपुर दो स्थित रोड नंबर 16 मैदान में रविवार को स्थानीय युवाओं की ओर से तृतीय शहीद रतन ओपन मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों को खेल के माध्यम से श्रद्धांजलि देना सबसे अच्छी बात है। यहां के युवा लगातार तीसरी बार आयोजन कर रहे हैं जो सराहनीय है। खेल से युवा वर्ग जुड़ें यह मेरी कामना है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशा और कई प्रकार के व्यसनों से बचाती है। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि 16 नंबर के मैदान को वे और भी बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे ताकि यहां और भी बेहतर आयोजन हो सके। इस टूर्नामेंट में रांची, पश्चिम बंगाल् के बांकुड़ा, दीघा, जमशेदपुर सोनारी, भालूबासा, टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर समेत कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। इस आयोजन को सफल बनाने में संजीव द्विवेदी, अधिवक्ता संजय कुमार, पप्पू झा, रंजम मिश्रा, मुकेश सिंह, चुन्नू पांडेय आदि का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन