मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसडीपीओ दिलीप खालको ने किया मुस्लिम बस्ती में पैदल मार्च SDPO Dilip Khalko marched on foot in Muslim basti

लेखक: प्रकाशित:
एसडीपीओ दिलीप खालको ने किया मुस्लिम बस्ती में पैदल मार्च SDPO Dilip Khalko marched on foot in Muslim basti

आदित्यपुर : सरायकेला के नव पदस्थापित एसडीपीओ दिलीप खलको द्वारा शनिवार को दलबल के ब्राउन शुगर के लिए प्रसिद्ध आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती में पैदल मार्च किया। इस दौरान उनके साथ आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा समेत कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व में क्या होता था, उसपर कुछ नहीं कहना है। पर मैं अपने हिसाब से काम करूंगा। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों द्वारा ब्राउन शुगर को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है। ऐसे में ब्राउन शुगर के काले साम्राज्य को जड़ से मिटाना उनकी पहली प्राथमिकता है। बताया कि पैदल मार्च के माध्यम से वैसे कार्यबारियों को संदेश दिया जा रहा है जो युवा पीढ़ी को बर्बाद करने में जुटे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ब्राउन शुगर के कारोबारी यदि इलाके को नहीं छोड़ते हैं या कारोबार बंद नहीं करते हैं, तो अब उनकी संपत्तियों को जप्त किया जाएगा। कहा कि ब्राउन शुगर का कारोबार करते पकड़े जाने पर कारोबारी के खिलाफ किसी की भी पैरवी भीI नहीं सुनी जाएगी। गौरतलब है कि विगत दिनों एसडीपीओ ने कहा था कि ब्राउन शुगर के कारोबारी को चिन्हित कर उनका नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ सीसीए भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि ब्राउन शुगर के कारोबारियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन