मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ एसडीएम ने की औद्योगिक इकाईयों की जांच शुरू, पहुंची नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी SDM investigates NIPL company against pollution

लेखक: प्रकाशित:
प्रदूषण के खिलाफ एसडीएम ने की औद्योगिक इकाईयों की जांच शुरू, पहुंची नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी SDM investigates NIPL company against pollution


कांड्रा : ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सरायकेला की एसडीएम पारुल सिंह द्वारा औद्योगिक इकाइयों में जांच अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को वह कांड्रा स्थित नीलाचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी पहुंची और प्रबंधन से प्रदूषण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्लांट का भ्रमण कर भौतिक निरीक्षण भी किया। कंपनी के भीतर कई स्थानों पर बने गड्ढों में गन्दा पानी देखकर वह भड़क उठी। गौरतलब है कि कांड्रा की विभिन्न कंपनियों के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा पूर्व में प्रदूषण फैलाने की शिकायत की गई थी। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर विरोध भी जताया गया था। परंतु कंपनियों के रसूखदारों के कारण ग्रामीणों की कुछ भी न चली और दिन प्रतिदिन प्रदूषण में बढ़ोतरी होती गई। एसडीएम द्वारा इस बावत बीते शुक्रवार को उन कंपनियों के प्रतिनिधियों को रिपोर्ट के साथ तलब किया था। परंतु उनके द्वारा रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण एसडीएम द्वारा स्वंय भौतिक सत्यापन करने की बात कही गई थी। इसी कड़ी में शनिवार उन्होंने कांड्रा स्थित नीलाचल कंपनी आकर अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदूषण की जांच की।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन