मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पीडीएस दुकानदारों ने रजरप्पा में पूजा अर्चना कर पूर्व सीएम के रिहाई की कामना की PDS shopkeepers offered prayers at Rajrappa and prayed for the release of former CM

लेखक: प्रकाशित:
पीडीएस दुकानदारों ने रजरप्पा में पूजा अर्चना कर पूर्व सीएम के रिहाई की कामना की PDS shopkeepers offered prayers at Rajrappa and prayed for the release of former CM

गम्हरिया : पीडीएस दुकानदार संघ के प्रदेश सचिव फूलकांत झा के नेतृत्व में दुकानदारों ने रजरप्पा मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर राज्य में गठित नई सरकार के विश्वास मत हासिल करने व पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन की शीघ्र रिहाई की कामना किया। झा ने कहा कि आशा है कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन झारखंड के पीडीएस डीलरों की लंबित मांगों पर सकारात्मक पहल करेंगे। इस दौरान भगत राम हजाम, ईश्वर चंद्र महतो, पंचानन सिंह भूंज, कल्याण सिंह सरदार, भारती महतो, फूलचंद महाली, सागर दास, रमेश कुमार, अमृत महतो, मनोरमा देवी, दिनेश राठौर, कैलाशपति महतो आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन