मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्वासमत हासिल होने पर राजद के पूर्व प्रवक्ता मुस्तफा अंसारी ने गठबंधन दल के नेताओं को दी बधाई Former RJD spokesperson Mustafa Ansari congratulated the alliance party leaders on winning the trust vote

लेखक: प्रकाशित:
विश्वासमत हासिल होने पर राजद के पूर्व प्रवक्ता मुस्तफा अंसारी ने गठबंधन दल के नेताओं को दी बधाई Former RJD spokesperson Mustafa Ansari congratulated the alliance party leaders on winning the trust vote


★नए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन शीघ्र बोर्ड, निगम का गठन करें-अर्जुन यादव
गम्हरिया : वरिष्ठ राजद नेता सह पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मुस्तफ़ा अंसारी ने प्रदेश के चम्पई सोरेन सरकार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल होने पर बधाई दिया है। सरायकेला दौरे के क्रम में गम्हरिया पहुंचे अंसारी ने कहा कि केंद्र ने जिस कूटनीति के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ईडी के हाथों गिरफ्तार कर झारखंड की सत्ता हथियाना चाहती थी उसे महागठबंधन दल के विधायकों ने एकजुटता का परिचय देकर विफल कर दिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि अब नए मुख्यमंत्री के समक्ष कई चुनौतियां हैं। मजदूर आंदोलन से सत्ता तक पहुंचने वाले सीएम चम्पई सोरेन को उन चुनौतियों को डटकर सामना करते हुए झारखंड के लोगों की आशा को उन्हें पूरी करना होगा। इस मौके पर उपस्थित राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने कहा कि पूर्व की हेमन्त सरकार में राज्य में बोर्ड, निगम का गठन नहीं हो पाया था। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि वर्तमान सरकार शीघ्र ही इस ओर पहल करेगी। पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि भूमि से जुड़ा मामला सिविल कोर्ट के अधीन आता है। यदि भूमि विवाद से जुड़ा मामला भी ईडी के माध्यम से हल किया जाता है तो देश मे सिविल कोर्ट फिर किस काम के लिए बनाया गया है। इस मौके पर राजद नेता हेमन्त वर्मा, इंदर सिंह समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन