मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आईडीटीआर जमशेदपुर में मारूती सुजुकी ने चलाया कैंपस ड्राईव Maruti Suzuki conducts campus drive at IDTR Jamshedpur

लेखक: प्रकाशित:
आईडीटीआर जमशेदपुर में मारूती सुजुकी ने चलाया कैंपस ड्राईव Maruti Suzuki conducts campus drive at IDTR Jamshedpur

★5.20 लाख पैकेज पर 43 छात्र-छात्राओं को किया लॉक
आदित्यपुर : आईडीटीआर जमशेदपुर में मारूती सुजुकी कंपनी की ओर से चार वर्षीय टूल एंड डाई मेकिंग, तीन वर्षीय मेकाट्रोनिक्स और तीन वर्षीय प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के पास आउट छात्र-छात्राओं के लिए कैंपस ड्राईव चलाया गया। इस दौरान 5.20 लाख रूपए के पैकेज के साथ जमशेदपुर आईडीटीआर और टीआरटीसी पटना के कुल 43 छात्र-छात्राओं को लॉक किया। इस बावत संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी सुमित सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में बच्चों का सेशन समाप्त होने के बाद प्लेसमेंट की प्रक्रिया प्रारंभ होती है। इस बार कंपनियों के आग्रह पर यह प्रक्रिया पहले ही प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि मारूती सुजुकी में आईटीटीआर जमशेदपुर के 28 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जिसमें टूल एंड डाई मेकिंग के 16 तथा मेकाट्रोनिक्स के 12 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जबकि टीआरटीसी पटना के टूल एंड डाई मेकिंग के 09, मेकाट्रोनिक्स के 04 एवं प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के 02 छात्रों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि आईडीटीआर जमशेदपुर में तीन वर्षीय मेकाट्रोनिक्स का यह पहला बैच है। मारूती सुजुकी के बाद शीध्र ही अगली कंपनी का सिड्यूल किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन