मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जविप्र दुकानदार संघ ने मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन का किया स्वागत, अपनी समस्याओं से कराया अवगत JVP Shopkeepers Association welcomed Chief Minister Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
जविप्र दुकानदार संघ ने मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन का किया स्वागत, अपनी समस्याओं से कराया अवगत JVP Shopkeepers Association welcomed Chief Minister Champai Soren

गम्हरिया : जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ के सदस्य गुरुवार को मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर मिलकर उंक्त स्वागत किया। इस दौरान संघ के सदस्यों द्वारा जिलाध्यक्ष सह कोल्हान संयोजक फुलकांत झा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की गई। पीडीएस दुकानदारों द्वारा मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन को दुकानदारों का कमीशन बढ़ाने सम्बन्धी विधेयक कैबिनेट में लाने की मांग भी की गई ताकि इस मंहगाई के दौर में उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके । इस मौके पर मौजूद झमुमो जिला जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो ने भी डीलरों की लंबित मांगों का समर्थन करते हुए इसे पूरा होने की मांग की। इस दौरान सुभाष कारूवा, मनबोध शर्मा, रमेश पंडित, शीतल, विनोद राम समेत कई डीलर भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन