मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीएम के करीबी झारखंड आंदोलनकारी मोतीलाल प्रधान का निधन Jharkhand agitator Motilal Pradhan, close to CM, passes away

लेखक: प्रकाशित:
सीएम के करीबी झारखंड आंदोलनकारी मोतीलाल प्रधान का निधन Jharkhand agitator Motilal Pradhan, close to CM, passes away


गम्हरिया : मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के करीबी व झारखंड आंदोलनकारी नेता गम्हरिया प्रखंड के इटागढ़ निवासी मोतीलाल प्रधान (65) का बीते शुक्रवार को देर रात निधन हो गया। काफी दिनों से वे बीमार थे और टीएमएच में इलाजरत थे। रात्रि करीब डेढ़ बजे उन्होंने टीएमएच में अंतिम सांस ली। अपने पीछे वे पत्नी, एक पुत्र व दो पुत्री छोड़ गए। उनकी दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। शनिवार को शव को टीएमएच से उनके पैतृक आवास इटागढ़ लाया गया जहां मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र सामोल सोरेन, बबलू सोरेन समेत काफी संख्या में झामुमो नेता पहुंच कर अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। शनिवार को ही पारंपरिक तरीके से उंनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। विदित है कि अपने जमशेदपुर दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन  टीएमएच जाकर उनके मिलकर हालचाल पूछा था। साथ ही, चिकित्सकों को बेहतर ढंग से इलाज करने का निर्देश दिया था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन