मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कार्य के दौरान आरकेएफएल प्लांट 05 में मशीन से दबाकर कामगार की मौत Worker dies after being crushed by machine at RKFL Plant 05 during work

लेखक: प्रकाशित:
कार्य के दौरान आरकेएफएल प्लांट 05 में मशीन से दबाकर कामगार की मौत Worker dies after being crushed by machine at RKFL Plant 05 during work


गम्हरिया : बीते शनिवार की रात रामकृष्णा फोर्जिंगस लिमिटेड के कोलाबीरा स्थित प्लांट पांच में सुरेश महतो (29) नामक एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर सीनी अंतर्गत खरसावां के बड़वानी का रहने वाला था। शनिवार को वह रात्रि पाली डयूटी में था। इसी दौरान वह यूनीसींग की भर्टिकल मशीन के नीचे बाबरी साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक सीएनसी मशीन का स्विच ऑन हो गया और वह स्टार्ट हो गया जिससे उसी मशीन में दबने से उसकी मौत हो गई। उंक्त घटना के बाद कंपनी में अफरा-तफरी फैल गई। कंपनी के अधिकारियों द्वारा तत्काल दुर्घटनाग्रस्त मजदूर को टीएमएच ले जाया गया जिसे जांचोपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कंपनी द्वारा मृतक के परिजन को इसकी सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही परिजन टीएमएच पहुंचे। बताया जाता है कि वह स्थायी मशीन ऑपरेटर था। हाल ही में उसका स्थायीकरण किया गया था। मृतक विवाहित था। उसका एक आठ साल का पुत्र व करीब दो साल की पुत्री है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन