मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा मन्दिर के पांचवे वार्षिकोत्सव पर महाआरती का भव्य आयोजन Grand event of Maha Aarti on the fifth anniversary of Lord Vishwakarma Temple

लेखक: प्रकाशित:
भगवान विश्वकर्मा मन्दिर के पांचवे वार्षिकोत्सव पर महाआरती का भव्य आयोजन Grand event of Maha Aarti on the fifth anniversary of Lord Vishwakarma Temple

गम्हरिया : विश्वकर्मा समाज गम्हरिया की ओर से प्रखंड के जगन्नाथपुर, पूंजीडुंगरी में स्थित मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा के पांचवे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जाएगा। इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस मौके पर प्रातःकाल में प्रसिद्ध पंडितों की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात सन्ध्या काल मे बनारस से आए कई प्रसिद्ध पंडितों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरविंद सिंह उपस्थित थे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली तथा अमन चैन की कामना किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा समाज के कई प्रबुद्ध सदस्यों को समाज के लिए बेहतर कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।इसमें विश्वकर्मा गौरव युवा उद्यमी सम्मान धर्मेंद्र शर्मा, सत्य विश्वकर्मा, सुमित शर्मा, सौरव कुमार, अश्वनी कुमार और सुमंत कुमार शर्मा को प्रदान किया गया। इसके अलावा
विश्वकर्मा गौरव सम्मान से आरसी शर्मा, कन्हैया लाल, राकेश कुमार, एसडी विश्वकर्मा, डॉ0 धर्मेंद्र मिस्त्री, डॉ0 विवेक कुमार, विकास कुमार, नेहा शर्मा और मंजू देवी को सम्मानित किया गया। साथ ही,  तथा इस वर्ष  गंगा प्रसाद शर्मा तथा रामकरण शर्मा को विश्वकर्मा रत्न सम्मान दिया गया। मंच संचालन संजय शर्मा ने किया जबकि उद्घाटन भाषण अध्यक्ष परमानंद शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन महासचिव हरिशंकर शर्मा ने दिया। कार्यकर्म को सफल बनाने में अरूण ठाकुर, अर्जुन शर्मा, अजेश शर्मा, बंटी शर्मा, शशि शर्मा, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, हर्ष शर्मा, उपेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा आदि का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन