मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने लेखक नारायण चंद्र मंडल द्वारा रचित पुस्तक 'रक्तरंजित राजनीति' का किया विमोचन CM Champai Soren released the book 'Bloody Politics' written by writer Narayan Chandra Mandal

लेखक: प्रकाशित:
मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने लेखक नारायण चंद्र मंडल द्वारा रचित  पुस्तक 'रक्तरंजित राजनीति' का किया विमोचन CM Champai Soren released the book 'Bloody Politics' written by writer Narayan Chandra Mandal

राँची(Ranchi) : मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में पत्रकार नारायण चंद्र मंडल की  पुस्तक 'रक्तरंजित राजनीति' का विमोचन किया। यह पुस्तक कोयलांचल में हुए मजदूर आंदोलन और अलग राज्य के संघर्ष और शहादत पर आधारित है। झामुमो का गठन, एके रॉय, बिनोद बाबू और शिबू सोरेन के संयुक्त आंदोलन से कैसे माफिया, रंगदार, सूदखोरों से पीड़ित जनमानस को मुक्ति मिली, उन घटनाओं की लंबी फेहरिस्त है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड  आंदोलन पर कई किताबें बाजार में है,लेकिन उनमें बड़ी बड़ी घटनाओं का ही जिक्र है .स्थानीय स्तर पर अनेक लोगोँ ने संघर्ष किया , शहादत दी लेकिन जानकारी के अभाव में किताबों में उन सभी पर बहुत कम लिखा गया है। नारायण चंद्र मंडल की पुस्तक इन कमियों  को दूर करती है । टुंडी विधायक सह सतारूढ़ दल सचेतक मथुरा महतो ने कहा कि इस पुस्तक में कई ऐसे आंदोलनों  और शहीदों के बारें में विस्तार से चर्चा है जिनके बारें में पहले शायद ही कभी लिखा गया है । खोरठा  लोक कलाकार, साहित्यकार एवं गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि  नारायण चन्द्र मंडल का प्रयास सराहनीय है. नई पीढ़ी को अपने जिले - राज्य का इतिहास की इससे जानकारी मिलेगी।  लेखक नारायण चंद्र मंडल ने बताया कि यह पुस्तक झारखंड आंदोलनकारियों को समर्पित है। उन्होंने विमोचन के लिए सीएम और विधायक के प्रति आभार जताया।
मौके पर  समाजसेवी दिलीप मंडल सुमित महतो इत्यादि लोग शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन