मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चम्पई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, 5 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण Cabinet expansion of Champai Soren government today

लेखक: प्रकाशित:
चम्पई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, 5 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण Cabinet expansion of Champai Soren government today

रांची(Ranchi) : विगत करीब 14 दिनों से झारखंड में नए सरकार के मंत्रिमंडल गठन को लेकर चल रहे अटकलों पर विराम लग जाएगा। राज्यपाल के लौटने के बाद संभवत शाम 5:00 बजे राजभवन में  मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरकार के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी आलाकमान ने जहां अपने पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया है, वहीं झामुमो से कई चेहरे बदले जाने की सम्भावना है। उसमें नए और पुराने चेहरे मिलाकर मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना हैं। सूत्रों के अनुसार पुराने और नए चेहरे दोनों मिलाकर शपथ ग्रहण समारोह मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उसमे झामुमो कोटे से सोरेन परिवार से एक नए चेहरे मंत्री के पद पर आ सकते हैं जिसमे बसंत सोरेन का नाम सबसे आगे है। कांग्रेस कोटे से रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता के पुनः मंत्री बनने की संभावना है जबकि एक अन्य विधायक आलमगीर आलम पहले ही मंत्री पद का शपथ ले चुके हैं। इसके अलावा राजद कोटे से भी एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ले लिया था। शुक्रवार को सम्भवतः आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन