मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा मध्य बस्ती में 39 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी A 39 years old man committed suicide by hanging himself in Kandra Central Colony

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा मध्य बस्ती में 39 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी A 39 years old man committed suicide by hanging himself in Kandra Central Colony

  मृतक का फ़ाइल फोटो
कांड्रा : कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्यबस्ती में सुशील घोषाल (39) नामक एक व्यक्ति ने घर में लगे पंखे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह किराए के घर में रहता था। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। वह नाईट शिफ्ट ड्यूटी कर कांड्रा स्थित ससुराल पहुंचा था। उसके बाद नाश्ता करके नहाने के लिए अपने किराए के मकान में आया था। वहीं उसने पंखे में गमछा के सहारे फांसी लगा ली। पास में रहने वाली एक अन्य किराएदार ने बताया कि उनके घर के दरवाजे के सामने से वह पार कर रही थी तो अचानक उनकी नजर घर के अंदर पड़ी जिसमें सुशील पंखे में गमछा के सहारे लटका हुआ था। तत्पश्चात उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। उसके बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद युवक की पत्नी आरती घोषाल का रो- रोकर बुरा हाल है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन