मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पोटका प्रखंड के ग्राम प्रधानों ने लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर अंचलाधिकारी को सौपा ज्ञापन Village heads of Potka block submitted a memorandum to the Circle Officer demanding pending honorarium payment

लेखक: प्रकाशित:
पोटका प्रखंड के ग्राम प्रधानों ने  लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर अंचलाधिकारी को सौपा ज्ञापन Village heads of Potka block submitted a memorandum to the Circle Officer demanding pending honorarium payment


◆14 जनवरी के बाद हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के दस गांव के ग्राम प्रधानों ने मंगल पान की अगुवाई में लंबित मानदेय भुगतान की मांग की लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन अंचलाधिकारी  को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से आगामी 14 जनवरी तक बीते मई माह से बकाया एक हजार की राशि की पूरी किस्त का भुगतान नही होने पर नही मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है। बताया गया है कि भुगतान नहीं होने पर प्रखंड के सभी 34 पंचायत के ग्राम प्रधान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस बाबत मंगल पान ने बताया कि बीते मई महीने से ग्राम प्रधान को मिलने वाली ग्राम प्रधान सम्मान राशि का भुगतान  लंबित है। सात महीने गुजर गए लेकिन ना तो उन्हें उनका बकाया राशि दी रही है और ना ही ग्राम प्रधानों को मोटर साईकिल देने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोई अमल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस माह में प्रसिद्ध मकर पर्व भी है। भुगतान के अभाव में क्षेत्र के ग्राम प्रधान भी नहीं मना पाएंगे। ऐसे में  लंबित ग्राम प्रधान सम्मान राशि का भुगतान आगामी 14 जनवरी तक भुगतान किए जाने की मांग सीएम से की गई है। ज्ञापन सौंपने गए ग्राम प्रधानों में टांगराइन, तुड़ी, केरकेटा, हेसड़ा, नेचोसाई, शिलिंग, पुतलुपुंग समेत दस गांव से आए ग्राम प्रधानों में मुख्य रूप से मंगल पान, ठाकुर सोरेन, सुभाष सीट, सीताराम महतो, श्याम चरण सरदार, दासो  टुडू, दिलीप महाकुड, शशधर प्रधान, संतोष कुमार महाकुड, पूरेन सरदार, आशीष कुमार मंडल, सिविल सरदार, सुख मोहन सरदार, लक्खीचरण बास्के, नरेंद्र सरदार, दुबराज सरदार, राम रंजन प्रधान आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन