मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हेमन्त सोरेन बने रहेंगे मुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन दल के मंत्री व विधायकों ने दिखाई एकजुटता Hemant Soren will remain Chief Minister, opinion formed in the meeting

लेखक: प्रकाशित:
हेमन्त सोरेन बने रहेंगे मुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन दल के मंत्री व विधायकों ने दिखाई एकजुटता Hemant Soren will remain Chief Minister, opinion formed in the meeting


रांची (संवाददाता) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को सीएम आवास में सत्तारूढ़ गठबंधन दल के मंत्री और विधायको की अहम बैठक हुई। बैठक में राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखते हुए सभी को इससे अवगत कराया। इस मौके पर सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना पूरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं और आगे भी बने रहेंगे। किसी भी तरह की स्थिति में वे सभी पूरी तरह एकजुट हैं और मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होंगे।


 उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनहित में लगातार कार्य कर रही है और यह निरंतर जारी रहेगा। बैठक की समाप्ति के पश्चात बाहर निकले कई मंत्री व विधायकों ने बताया कि कोई नेतृत्व परिवर्तन नही हो रहा है। हेमन्त सोरेन अभी भी मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे। हमारी सरकार कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि बैठक में विकास योजनाओं को जमीन पर मजबूती से उतारने पर चर्चा हुई। किसी भी परिस्थिति का मजबूती से मुकाबला किया जाएगा। बैठक में गठबंधन दल के सभी मंत्री और विधायक उपस्थित रहे।

                                             बैठक के बाद मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्री और विधायक

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन