मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सिंहभूम बंगाली एसोसिएशन ने श्रद्धापूर्वक मनाया नेताजी की जयंती Singhbhum Bengali Association celebrated Netaji's birth anniversary with reverence

लेखक: प्रकाशित:
सिंहभूम बंगाली एसोसिएशन ने श्रद्धापूर्वक मनाया नेताजी की जयंती Singhbhum Bengali Association celebrated Netaji's birth anniversary with reverence


गम्हरिया : सिंहभूम बंगाली एसोसिएशन की गम्हरिया शाखा, अपुर पाठशाला और डिवाइन एजुकेशन सेंटर में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उपस्थित डिवाइन एजुकेशन के प्रमुख जयंत कुमार बोस ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक महान देशभक्त के साथ   एक वीर सैनिक, महान सेनापति और कुशल राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने जीवन में कई संघर्ष किए। उन्होंने कहा कि नेताजी भारत के सबसे महान क्रांतिकारियों में से एक थे, जिन्होंने गुलाम भारत को आज़ाद करने के लिए 'आज़ाद हिंदी फौज' का गठन किया था जिसके कारण वे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लिए प्रेरणा बन गए। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव चिन्मय पात्रा, जॉय चक्रवर्ती, जयंत कुमार बोस, सागर मोदक, संतु कुमार, दिव्यांशु रंजन, सूरज हांसदा, सोमरा मार्डी, गोपी, राहित, चांदनी शर्मा, प्रज्ञा सिंह, आइसा, सुकराम, अनिल हांसदा, इंद्रजीत, अमित, गौरांग, सुनील कच्छप समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन