मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सनराइज एनक्लेव में सुंदरकांड और भजन संध्या का हुआ आयोजन On the occasion of the consecration of Lord Shri Ram, Sunderkand and Bhajan evening was organized in Sunrise Enclave

लेखक: प्रकाशित:
भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सनराइज एनक्लेव में सुंदरकांड और भजन संध्या का हुआ आयोजन On the occasion of the consecration of Lord Shri Ram, Sunderkand and Bhajan evening was organized in Sunrise Enclave


आदित्यपुर : आदित्यपुर एक के वार्ड- 2 स्थित सनराइज एनक्लेव में सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान में सभी लोगों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया।सुंदरकाण्ड के पश्चात लोगों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। सोसाइटी की महिलाएं भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 
समाजसेवी मीरा तिवारी ने बताया कि इस सोसाइटी में महिलाओं का एक ऐसा ग्रुप है जो प्रत्येक मंगलवार को बारी बारी से सबके घर में सुंदरकाण्ड का पाठ करती है। साथ ही, हनुमान जी की आरती कर सभी मिलकर भजन गाती हैं और उनको भोग लगाती है जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। इसी तर्ज पर सोमवार को संध्या में सभी सोसाइटीवासी भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना के बाद सुंदरकांड का पाठ और भजन किया। साथ ही महाप्रसाद के भोग का भी लोगों के बीच वितरण किया गया।कार्यक्रम में सिद्धि विनायक होम मेकर्स के बिल्डर सूरज बदानी सपत्नीक आरती में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर सभी सोसाइटी वासी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन