मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रवीण पांडेय क्षत्रिए ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नियुक्त किए गए Praveen Pandey appointed president of Kshatriya Brahmin Samaj

लेखक: प्रकाशित:
प्रवीण पांडेय क्षत्रिए ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नियुक्त किए गए Praveen Pandey appointed president of Kshatriya Brahmin Samaj


आदित्यपुर : क्षत्रिय ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक जय प्रकाश उद्यान आदित्यपुर में आयोजित की गई। बैठक में क्षत्रिय ब्राह्मण समाज के लोगों को संगठित और सामाजिक, सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए जिला स्तरीय संगठन गठित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर उपस्थित समाज के गणमान्य व प्रबुद्ध जनों द्वारा युवा प्रवीण पांडेय को सरायकेला खरसावां जिला में सामाजिक एकीकरण के लिए जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तत्पश्चात संघ के अन्य सदस्यों ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाए दी तथा आशा व्यक्त किया कि प्रवीण पांडेय क्षत्रिय ब्राह्मण समाज जिसके पुरोधा महान राजनीतिज्ञ नीतिशास्त्र अर्थशास्त्र के ज्ञाता चाणक्य हुआ करते थे उनके आदर्शो को अपनाते हुए समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। साथ ही, इस दौरान धनपत पांडेय, अवधेश पांडेय, सिकु शर्मा अंबुज कुमार पाण्डेय, रवि पांडेय, राधे रमन पांडेय, पप्पू पांडेय आदि को संरक्षक बनाया गया ह।   बैठक में मुख्य रूप से तान जी पांडे, अंबुज कुमार पांडे, रामजी पांडेय, अशोक पाण्डेय, शंकर पाण्डेय, सुधीर कुमार पाण्डेय,  बिनोद पांडे, अवधेश पांडेय, राजीव पांडेय, राहुल पांडेय नंदलाल पांडेय, प्रिंस पांडेय, गोलू पांडेय, रवि कुमार पाण्डेय, संजय पांडेय, सुशील कुमार पांडेय, दिलीप पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन