मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बीएसएनएल बांगुड़दा बना चैंपियन BSNL Bangurda becomes champion in the final of cricket tournament

लेखक: प्रकाशित:
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बीएसएनएल बांगुड़दा बना चैंपियन  BSNL Bangurda becomes champion in the final of cricket tournament


पटमदा : एमपीएल क्रिकेट कमेटी की ओर से माकुला क्रिकेट मैदान में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच गेंगाडा क्रिकेट टीम और बीएसएनएल क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। जिसमें बीएसएनएल क्रिकेट टीम विजेता रही। विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में कमेंटी द्वारा पांच हजार नकद और उपविजेता गेंगाड़ा क्रिकेट टीम को तीन हजार पांच सौ रुपए नकद प्रदान किया गया। इसके अलावे तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त बिडरा और माकूला को दो-दो हजार रुपए प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।फाइनल मैच पांच-पांच ओवर का खेला गया तथा। गेंगाड़ा टीम के बल्लेबाज श्यामल के 24 रनों की सहायता से छह विकेट के नुकसान पर कुल 61 बनाया। बीएसएनएल टीम के गेंदबाज दीपक कुमार गोराई ने तीन विकेट हासिल किए।बल्लेबाज मृणाल और कप्तान भक्तरंजन के बेहतर पारी ने पच्चीस गेंद में 66 रन बनाकर जीत दिलाया।फाइनल में खिलाड़ियों को प्रत्येक छक्का पर सौ--सौ रुपए समाजसेवी सुदीप महतो के द्वारा दिया गया।टूर्नामेंट में मुख्य रूप से समाजसेवी सुदीप महतो, आशीष कुमार,   इंद्रजीत दत्ता, रंजित महतो, गौतम गोप, वशिष्ठ गोप, सहदेव आचार्य, रूपेश मुदी, संदीप लोहार समेत कई खिलाड़ी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन