मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नारी शक्ति के बिना कोई भी कार्य अधूरा : गुंजन सिंह No work is incomplete without women power: Gunjan Singh

लेखक: प्रकाशित:
नारी शक्ति के बिना कोई भी कार्य अधूरा : गुंजन सिंह No work is incomplete without women power: Gunjan Singh

चाईबासा : कांग्रेस भवन, चाईबासा में सिंहभूम लोकसभा स्तरीय महिला कांग्रेस मैत्री सम्मेलन कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह मौजूद थी। सम्मेलन में पूर्व और वर्तमान महिला पदाधिकारियों के साथ-साथ नए लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि नारी शक्ति के बिना कोई भी कार्य अधूरा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हम सभी को सशक्त रहना होगा। कहा कि महिला कांग्रेस पार्टी का सशक्त विंग है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़कर आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पहल करनी है। सभी अग्रणी मोर्चा संगठन को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला बहनों को मिशन 2024 को लेकर कार्य करने की आवश्यकता है। सभी लोगों को कांग्रेस की विचारधारा को शहर से लेकर गांव तक पहुंचाने के लिए काम करने की जरूरत है। गुंजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं की सच्ची हितैषी है। कांग्रेस ने ही पहली बार किसी महिला को पार्टी का अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, स्पीकर, सांसद, विधायक और विभिन्न पदों पर बैठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण का बिल लाकर चुनावी दांव खेला है। बैठक के उपरांत भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने को लेकर यात्रा का विवरण वितरित किया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपनी सहभागिता निभाने पर बल दिया गया।


सम्मेलन को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष बैजंती बारी, नालिनी सिन्हा, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह, पुनीता चौधरी, शांति बाला केरकेट्टा, महिला नेत्री शकीला बानो, एलडीएम कॉर्डिनेटर मनोज सिंह, सीताराम चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।सम्मेलन का संचालन महिला नेत्री अनिता सुम्बरुई और जया सिंकु ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन चाईबासा प्रभारी लबी शर्मा ने किया।  इस मौके पर सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, सत्यशीला हेंब्रम, सरस्वती दास, मालती कालुण्डिया, रीता पूर्ति, जानवी कुदादा, नूतन बिरुवा, लाली दास, सावित्री सिरका, रजनीश बिरुवा, मनीषा आईंद, रजनी देवगम, रश्मि ब्यूटी बानरा, बेबी बिरुली के अलावा जिला कांग्रेस कमेंटी के त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, मो0 सलीम, दिकु सावैयां, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन