मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अनियंत्रित तेल टैंकर की ठोकर से घायल बाइक सवार राम सुमिरन यादव की मौत Bike rider Ram Sumiran Yadav dies after being hit by uncontrolled oil tanker

लेखक: प्रकाशित:
अनियंत्रित तेल टैंकर की ठोकर से घायल बाइक सवार राम सुमिरन यादव की मौत Bike rider Ram Sumiran Yadav dies after being hit by uncontrolled oil tanker


गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया घोड़ाबाबा मंदिर के समीप एक अनियंत्रित टैंकर द्वारा बाइक में ठोकर मार दिए जाने से बाइक सवार रोहतास कॉलोनी निवासी राम सुमरन यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। ठोकर मारने के बाद चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इस बाबत पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा तत्काल गयं राम सुमिरन यादव को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद राम सुमरन के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि राम सुमरन गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के किसी कंपनी में काम करता था। घटना के वक्त वह अपने काम पर ही जा रहा था। इसी दौरान घोड़ा बाबा मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार मर आ रहे  एक तेल टैंकर द्वारा पीछे से ठोकर मार दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन