मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आमरण अनशन को ले प्रकाश राजू के नेतृत्व में डीआरएम को सौंपा पत्र Letter submitted to DRM under the leadership of Prakash Raju regarding fast unto death

लेखक: प्रकाशित:
आमरण अनशन को ले प्रकाश राजू के नेतृत्व में डीआरएम को सौंपा पत्र Letter submitted to DRM under the leadership of Prakash Raju regarding fast unto death


कांड्रा : पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 20 जनवरी से होने वाले आमरण अनशन के सूचनार्थ चक्रधरपुर के डीआरएम को एक पत्र लिखा। उंक्त पत्र में पूर्व  के आवेदनों की प्रतिलिपि भी संलग्न की गई है। विदित है कि वर्ष 2016 में भी प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में धरना के बाद रेल चक्का जाम का आयोजन किया गया था। लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन मिलने पर कांड्रा की जनता और यात्रीगण काफी आक्रोश में है। विगत कई वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न ट्रेनों के ठहराव के लिए कई बार आवेदन (स्मारक पत्र) डीआरएम एवं विभिन्न पदाधिकारियो को सौंपा था। लेकिन आज तक कोई सकारात्मक करवाई नहीं होने से कांड्रा एवं आसपास  की जनता जनप्रतिनिधि सभी नाराज हैं। इस मुद्दे को लेकर पुनः आंदोलन की रूपरेखा तैयार करते हुए आगामी 20 जनवरी से प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में आमरण अनशन की चेतावनी दी गई है जिसमे सैकड़ो की संख्या में लोग, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग, वरिष्ठ नागरिक संघ के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व आठ पंचायतों के जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान  मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू, बसंत राम, बलदाऊ तिवारी, आकाश कालिंदी, महेश कालिंदी, दीपक रजक, अश्वनी दास आदि भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन