मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कुशवाहा संघ का वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज 21 जनवरी को Kushwaha Sangh's annual family gathering and forest feast on 21st January

लेखक: प्रकाशित:
कुशवाहा संघ का वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज 21 जनवरी को Kushwaha Sangh's annual family gathering and forest feast on 21st January


गम्हरिया : कुशवाहा संघ, सरायकेला खरसावां की बैठक जिलाध्यक्ष शिव बालक मौर्या की अध्यक्षता में छोटा गम्हरिया स्थित शहनाई भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी रविवार, 21 जनवरी को  गम्हरिया के जगन्नाथपुर स्थित फुटबॉल मैदान के समीप वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि उंक्त समारोह में झारखण्ड के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। बैठक के दौरान संघ के सचिव प्रो0 रविशंकर कुमार के आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष शिव बालक मौर्या तथा संरक्षक वीपी सिंह ने उन्हें गुलदस्ता देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, उमेश कुमार निर्मल, विनोद प्रसाद, अरविंद सिंह, रामानंद महतो, बैधनाथ सिंह, उमाशंकर महतो, डॉ0 विजय कुमार, सुदर्शन सिंह, अजय सिंह समेत काफी संख्या में कुशवाहा समाज के सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन