मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामोत्सव पर सतवाहिनी बजरंगबली मन्दिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा Grand Kalash Yatra taken out from Satvahini Bajrangbali temple on Ramotsav

लेखक: प्रकाशित:
रामोत्सव पर सतवाहिनी बजरंगबली मन्दिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा Grand Kalash Yatra taken out from Satvahini Bajrangbali temple on Ramotsav


गम्हरिया : अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इस दौरान देशभर के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को गम्हरिया से सतवाहिनी में विहिप नेता भगवान सिंह के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कलश व भगवा ध्वज को काफी संख्या में महिलाएं भी इस यात्रा में शामिल हुई। सतवाहिनी स्थित बजरंगबली मन्दिर से प्रारम्भ होकर यह कलश यात्रा बिको मोड़, ट्रेनिग मोड़, घोडाबाबा मन्दिर होते हुए पूरे बस्ती में भ्रमण कराया गया। इस दौरान भगवा ध्वज के साथ 'जय श्री राम' के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। बस्ती का भ्रमण कर पुनः उस कलश को मन्दिर परिसर में संकल्प लेकर पूजा अर्चना कर स्थापित किया गया। सोमवार, 22 जनवरी को बजरंगबली मन्दिर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अनिल प्रसाद, पंकज सिंह, बप्पी दास, सुनील गुप्ता, सोनू सिंह, शिव बहादुर सिंह समेत काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन