मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शिक्षा के बगैर समाज का विकास सभव नहीं- एसके भगत Development of society is not possible without education - SK Bhagat

लेखक: प्रकाशित:
शिक्षा के बगैर समाज का विकास सभव नहीं- एसके भगत Development of society is not possible without education - SK Bhagat


◆कुशवाहा संघ का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज सम्पन्न
गम्हरिया : कुशवाहा संघ, सरायकेला-खरसावां का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को जगन्नाथपुर स्थित पूंजीडुंगरी में आयोजित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुशवाहा समाज के काफी संख्या में लोगों ने शिरकत किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम कुशवाहा समाज के अध्यक्ष शिव कुमार भगत तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव प्रो0 रविशंकर मौर्या, उद्योगपत्ति अरविंद सिंह, शिक्षाविद ब्रजेश कुमार, नवल किशोर महतो, अधिवक्ता संजय कुमार, प्रवीण कुमार, अवधेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।


समारोह को संबोधित करते हुए एसके भगत ने समाज के बच्चों को शिक्षित करने तथा समाज को संगठित होने पर बल दिया। कहा कि शिक्षा के बगैर समाज का विकास संभव नहीं है। समारोह को संबोधित करते आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव प्रो0 रविशंकर ने कहा कि कुशवाहा समाज का गौरवान्वित इतिहास रहा है। समाज में बुद्ध, जगदेव प्रसाद, अशोक सम्राट, चंद्रगुप्त मौर्य, ज्योतिराव फुले, सावित्री बाई फूले आदि ने नई दिशा दी। समारोह को अनुप सिंह, अरविंद सिंह, नवल किशोर महतो आदि ने भी संबोधित किया। इस मोके पर महिलाओ और बच्चों के बीच खेलकूद, क्विज, म्यूजिकल चेयर आदि का आयोजन किया गया और सफल प्रतिभागियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सदस्यों ने नमन किया। इस दौरान समाज के सदस्य उमेश कुमार के निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह की अध्यक्षता शिव बालक मौर्या ने किया जबकि संचालन उमेंश कुमार निर्मल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विनोद प्रसाद, मुकेश कुमार, शिवम कुमार, जेपी महतो, विजय कुमार महतो, मानव कुमार, पवन कुमार, शशि रंजन, उमा शंकर समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन