मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गौतम सागर राणा के पुनः राजद में शामिल होने से दल में आएगा जोश, पार्टी होगी मजबूत- पुरेन्द्र Gautam Sagar Rana's re-joining RJD will bring enthusiasm in the party, the party will become stronger - Purendra

लेखक: प्रकाशित:
गौतम सागर राणा के पुनः राजद में शामिल होने से दल में आएगा जोश, पार्टी होगी मजबूत- पुरेन्द्र Gautam Sagar Rana's re-joining RJD will bring enthusiasm in the party, the party will become stronger - Purendra


आदित्यपुर : सामाजिक न्याय के विचारक और समाज के कमजोर वर्गों तथा अल्पसंख्यक वर्ग की हिमायती समझे जाने वाले प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व विधायक गौतम सागर राणा पुनः राजद में शामिल हो गए।l उन्हें पार्टी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने वापसी कराया।
गौतम सागर राणा की पार्टी में वापसी पर प्रदेश राजद के महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि एक कद्दावर सामाजिक न्याय के नेता का दल में वापसी से राजद कार्यकर्ताओं में जोश आएगा। उनके आने से ही पार्टी में नई जान आ गई है। साथ ही, झारखंड में राजद और मजबूत होगा। उन्होंने आशा व्यक्त कि गौतम सागर राणा शीघ्र ही राज्य के सभी 24 जिले का भ्रमण करेंगे जिसका लाभ लोकसभा, नगर निकाय और विधानसभा चुनाव में पार्टी और इंडिया गठबंधन को मिलेगा। पुरेंद्र ने बताया कि वे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। शुक्रवार को विधायक भोला यादव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और झारखंड प्रभारी पूर्व मंत्री श्याम रजक की उपस्थिति में गौतम सागर राणा को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सदस्यता दिलाई है। पुरेंद्र ने उन्हें फोनकर बधाई दी और आदित्यपुर आने का निमंत्रण भी दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन