मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

तैलिक साहू महासभा का वार्षिक मिलन समारोह 7 जनवरी को Annual meeting of Tailik Sahu Mahasabha on 7th January

लेखक: प्रकाशित:
तैलिक साहू महासभा का वार्षिक मिलन समारोह 7 जनवरी को Annual meeting of Tailik Sahu Mahasabha on 7th January


जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक बैठक साकची में जिला अध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि आगामी रविवार, 7 जनवरी को तैलिक साहू महासभा का वार्षिक महासम्मेलन एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में संपन्न होगा। जिसमें समाज की शिक्षा, चिकित्सा व एकजूटता पर मंथन किया जाएगा। बैठक में बच्चों के लिए दौड़, महिलाओं के लिए चेयर गेम रन आउट एवं विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया।  संचालन स्वागत भाषण दीप प्रज्वलित से लेकर अतिथियों के आगमन तक के लिए कमेटी का गठन किया गया। बैठक में रजिस्ट्रेशन काउंटर कूपन वितरण के लिए भी प्रभारी नियुक्त किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन साह, युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज शाह, अशोक साव, संतोष गुप्ता, वीरेंद्र साव, नंदकिशोर साव, संजय साह, चंदन काशी आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन