मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना DC flags off EVM mobile demonstration vehicle

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना DC flags off EVM mobile demonstration vehicle


सरायकेला : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा समाहरणालय परिसर में ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात उपायुक्त द्वारा समाहरणालय परिसर से मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता वाहन जिले के सभी तीन विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में तिथिवार भ्रमण कर मतदाताओं को ईवीएम में वोटिंग प्रक्रिया से अवगत कराते हुए मतदान हेतु जागरूक करने का कार्य करेगी। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी खरसावां विधानसभा सह अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, डीएलएओ हेमा प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी सरायकेला सत्येंद्र महतो एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन