मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसपी डॉ0 विमल कुमार ने थाना प्रभारियों के साथ कि क्राइम मीटिंग, दिए कई दिशा-निर्देश SP Dr. Vimal Kumar held a crime meeting with the station in-charge and gave many guidelines

लेखक: प्रकाशित:
एसपी डॉ0 विमल कुमार ने थाना प्रभारियों के साथ कि क्राइम मीटिंग, दिए कई दिशा-निर्देश SP Dr. Vimal Kumar held a crime meeting with the station in-charge and gave many guidelines


सरायकेला : जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार ने शुक्रवार को जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। इस दौरान जिले में अपराध पर अंकुश लगाने तथा पुराने मामलों के उद्वेदन पर चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान प्रत्येक थाना प्रभारी से संबंधित मामलों की प्रतिवेदन भी मांगी गई। साथ ही, थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। एसपी ने बताया कि बैठक के दौरान थाना प्रभारियों को अपराधियों को कैसे चिन्हित किया जाए इस पर भी बताया गया। इसके अलावा चेकिंग के दौरान एंटी सोशल एलिमेंट्स पर कार्रवाई करने और घटनाओं के उद्वेदन जिस स्तर पर हुआ है उसमें आरोपी को अधिक से सजा दिलाने की प्रक्रियाओं को थाना प्रभारियों को विस्तारपूर्वक बताया गया है। उन्होंने न्यायालय से संबंधित कार्य वारंट व कुर्की निर्गत को समय पर पूरा करने के साथ-साथ चरित्र सत्यापन व पासपोर्ट संबंधित प्रपत्र का निपटारा समय पर करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन