मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह क़ी अंतिम तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने क़ी बैठक DC and SP held a meeting regarding final preparations for Republic Day celebrations

लेखक: प्रकाशित:
गणतंत्र दिवस समारोह क़ी अंतिम तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने क़ी बैठक DC and SP held a meeting regarding final preparations for Republic Day celebrations


◆मुख्य समारोह स्थल पर मंत्री चंपई सोरेन करेंगे झंडोत्तोलन
सरायकेला : आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक कर अंतिम तैयारियो की समीक्षा की गई। उक्त बैठक मे उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराइबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने आगामी 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर किए जाने वाली तैयारीयों की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियन्ता, भवन निर्माण को मुख्य समारोह स्थल के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम के समतलीकरण, रंग-रोगन तथा पंडाल निर्माण कार्य को 25 जनवरी तक पूर्ण कर लेने, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत को मुख्य समारोह स्थल, परिसदन, समाहरणालय समेत नगर क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों, सड़कों आदि की साफ-सफाई तथा विभिन्न चौक एवं पार्क में स्थित वीर शहीदों के स्मारकों की साफ सफाई सुनिश्चित करने का  निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी 13 विभाग के वरीय पदाधिकारी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाले जाने वाली झांकी की तैयारी 25 जनवरी 2024 के संध्या तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त मुख्य समारोह स्थल पर पेयजल, चलन्त शौचालय तथा एम्बुलेंस के साथ-साथ चिकित्सा दल की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारी को निर्देशित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी हेतु सौंपे जा रहे कार्यों को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए 25 जनवरी तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।
★विभिन्न स्थानों पर झंडातोलन का समय निम्न प्रकार है :-
●उपायुक्त आवास में झंडोत्तोलन- प्रातः 8:15
●पुलिस अधीक्षक आवास में झंडातोलन- प्रातः 8:30 बजे
●मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में झंडोत्तोलन- प्रातः 9:10 बजे
●जिला समाहरणालय में झंडोत्तोलन- प्रातः 10:15 बजे
●पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झंडोत्तोलन- प्रातः 10: 30 बजे
●पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन- प्रातः 11:00 बजे

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन