मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जयंती पर नाई जागृति संघ ने दी जाननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि Barber Jagriti Sangh pays tribute to Jannayak Karpuri Thakur on his birth anniversary

लेखक: प्रकाशित:
जयंती पर नाई जागृति संघ ने दी जाननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि Barber Jagriti Sangh pays tribute to Jannayak Karpuri Thakur on his birth anniversary


आदित्यपुर : नाई जागृति संघ आदित्यपुर की ओर से अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती रेलवे हॉल आदित्यपुर में मनाई गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव सुरेशधारी उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अंबुज कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि सुरेशधारी समेत नाई जागृति संघ के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, रामजी ठाकुर व अन्य उपस्थित लोगों ने जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर अंबुज कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन आम जनमानस के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी सादगी, ईमानदारी, कर्मठता व नेतृत्व कौशल सदियों तक याद किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान किए जाने के निर्णय को सराहनीय कदम बताया। इस मौके पर सुरेशधारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सर्वप्रथम आरक्षण प्रदान कर पिछड़े व दलित वर्ग को समाज के अग्रिम पंक्ति सशक्तिकरण करने का कार्य किया। इस मौके पर नाई जागृति संघ के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने उन्हें गरीबों का असली मसीहा बताया व उन्हें भारत रत्न प्रदान के निर्णय के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल यादव, रामजी ठाकुर, रमाशंकर पाण्डेय, समरेंद्र तिवारी, बजरंगी ठाकुर, रामानुज ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, डोमेन ठाकुर, मुन्ना शर्मा, सुरेश ठाकुर, विभूति ठाकुर, रवि ठाकुर, कुंदन ठाकुर, गोविंदा ठाकुर, लखींद्र ठाकुर, नंदू ठाकुर, किशोर कुमार, चंदन ठाकुर, बसंत ठाकुर आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन