मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई कॉलेज में डेटा विश्लेषण पर कार्यशाला आयोजित Workshop on data analysis organized at XITE College Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई कॉलेज में डेटा विश्लेषण पर कार्यशाला आयोजित Workshop on data analysis organized at XITE College Gamharia


गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से 'डेटा विश्लेषण' पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में कौशल की वर्तमान आवश्यकता और डेटा प्रबंधन नौकरियों के लिए बाजार में मौजूदा कौशल अंतर को बढ़ाने में मदद करना था। दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन डॉ0 संचिता घोष चौधरी द्वारा डेटा विश्लेषण पर एक परिचयात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही, इस दौरान उपस्थित डॉ0 राधा महाली द्वारा डेटा के स्रोतों और डेटा संग्रह के तरीकों की जानकारी दी गई। पर एक सत्र आयोजित किया गया। कार्यशाला के अंतिम सत्र में अर्थशास्त्र विशेषज्ञ डॉ0 कुमारी अनामिका ने छात्रों को "सांख्यिकीय डेटा प्रबंधन" और वास्तविक दुनिया में डेटा के अन्य अनुप्रयोगों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा डॉ0 राजेश कुमार राणा द्वारा व्यावहारिक सत्र लिया गया। इस सत्र में एक्सेल के बुनियादी ज्ञान और उसका उपयोग करके डेटा के वर्णनात्मक और अनुमानात्मक विश्लेषण पर चर्चा की गई। कार्यशाला में छात्रों को डेटा एकत्र करने, रिकॉर्डिंग, प्रस्तुति, विश्लेषण और डेटा की व्याख्या पर पर्याप्त जानकारी साझा की गई। इस कार्यशाला में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन