मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के शिविर में 25 लोगों की हुई नेत्र जांच Eye examination of 25 people was done in the camp of Anandmarg Universal Relief Team

लेखक: प्रकाशित:
आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के शिविर में 25 लोगों की हुई नेत्र  जांच Eye examination of 25 people was done in the camp of Anandmarg Universal Relief Team


कांड्रा : आनन्दमार्ग आश्रम कांड्रा में आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 25 लोगों की नेत्र जांच की गई जिसमें 10 लोग मोतियाबिंद पीड़ित पाए गए। बताया गया है कि चयनित मोतियाबिंद पीड़ितों का निःशुल्क ऑपरेशन आगामी 8 दिसम्बर को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के गोपाल बर्मन ने किया। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से आगामी 5 दिसंबर को कांड्रा में ओठ व तालु कटे लोगों के निःशुल्क आपरेशन के लिए जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन में पूर्णिमा नेत्रालय के डॉ0 देवनाथ महतो, संजीव कुमार, आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के प्रवेश गोप, बसन्त राम देव, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश आदि की प्रमुख भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन