मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बगैर ग्रामसभा के वन भूमि पर पावर ग्रिड निर्माण कराए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध Villagers protest against construction of power grid on forest land without Gram Sabha

लेखक: प्रकाशित:
बगैर ग्रामसभा के वन भूमि पर पावर ग्रिड निर्माण कराए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध Villagers protest against construction of power grid on forest land without Gram Sabha


गम्हरिया : कांड्रा में वन विभाग की भूमि पर बगैर ग्राम सभा किए ही विद्युत विभाग द्वारा बनाए जा रहे पावर ग्रिड स्टेशन के निर्माण पर स्थानीय ग्रामीणों ने आपत्ति जताया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा बुधवार को विरोध प्रकट करते हुए निर्माण कार्यस्थल पर सैकड़ो की संख्या में जुट कर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बताया  कि बिना ग्राम सभा की अनुमति लिए वन विभाग की भूमि पर पावर ग्रिड स्टेशन का निर्माण नियमों के अनुकूल नहीं है। इससे सिर्फ औद्योगिक प्रतिष्ठानों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पावर ग्रिड स्टेशन बनने से स्थानीय लोग प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि इस ग्रिड से घरेलू उपभोक्ताओं को कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में निर्माण कार्य का विरोध किया है और पूर्व में हुए आमसभा पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए विभाग को चेतावनी दी। इस बीच पावर ग्रिड निर्माण कार्य कराने पहुंचे अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि जब तक ग्रामीणों की सहमति नहीं रहेगी तब तक काम नहीं किया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण और कई महिला समितियों की महिलाएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन