मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बढ़ते शीतलहर के मद्देनजर जिले के विभिन्न क्षेत्रो की जा रही है अलाव की व्यवस्था In view of the increasing cold wave, arrangements for bonfire are being made in various areas of the district

लेखक: प्रकाशित:
बढ़ते शीतलहर के मद्देनजर जिले के विभिन्न क्षेत्रो की जा रही है अलाव की व्यवस्था In view of the increasing cold wave, arrangements for bonfire are being made in various areas of the district


★आश्रय गृह, बेघरों, राहगीरों के बीच बांटे जा रहे है कंबल
सरायकेला : बढ़ते शीतलहर को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देश पर जिले के नगर निकाय तथा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मुख्य चौक-चौराहो पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आश्रय गृह, बेघरों, रिक्शावालों, फुटपाथ पर सो रहे लोगों व अन्य जरुरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण किया जा रहा है। उपायुक्त ने बढ़ते ठंढ को देखते हुए समस्त जिलेवासियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि जब तक बाहर जाना अति आवश्यक नहीं हो यथासंभव घर के अंदर ही सुरक्षित रहें। कहा है कि विशेषकर वृद्ध एवं बच्चे सुबह का समय एवं देर शाम के बाद घरों में ही रहें क्योंकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। उन्होने जिलेवासियों से अपील किया कि स्थानीय समाचार पत्र, रेडियो या टेलीविजन के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहें। यदि घर से बाहर जाना आवश्यक हो तो शरीर पर समुचित गर्म कपड़ों को पहन कर ही निकलें तथा अपने सिर, चेहरा, हाथ एवं पैर को भी गर्म कपड़े से ढक लें। उपायुक्त ने कहा कि शरीर में उष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पौष्टिक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। बंद कमरों में जलती हुई लालटेन, दीया एवं कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते समय धुएं के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें एवं इसके प्रयोग के बाद अच्छी तरह से बुझा दें। हीटर, ब्लोअर आदि का प्रयोग करने के बाद स्विच ऑफ करना न भूलें, अन्यथा यह जानलेवा हो सकता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन