मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ से लोगों ने सुना प्रधानमंत्री का भाषण People heard the Prime Minister's speech from the Vikas Bharat Sankalp Yatra campaign chariot

लेखक: प्रकाशित:
विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ से लोगों ने सुना प्रधानमंत्री का भाषण People heard the Prime Minister's speech from the Vikas Bharat Sankalp Yatra campaign chariot


गम्हरिया : विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ बुधवार को गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर और कालिकापुर पंचायत पहुंची। यहां पंचायत वासियों द्वारा प्रचार रथ का स्वागत किया और उसके माध्यम से प्रधानमंत्री का डिजिटल संदेश सुना। जगन्नाथपुर पंचायत भवन के समीप स्थित एनकेएस मैदान में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार की उपस्थिति में गम्हरिया प्रखंड में रथ यात्रा की शुरुआत हुई। बताया गया है कि यह रथ प्रखंड के सभी पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को केंद्र सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन योजनाओं का लाभ लेने के बावत विस्तार पूर्वक बताएगा। उंक्त रथ में एक एलइडी टीवी लगाई गई है जिसके माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की भी पूरी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। वही पंचायत में मौजूद ऐसे पंचायत वासी जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है उन्होंने भी खुले मंच से मिलने वाले लाभ की सूचना आम लोगों को दी जाएगी। इस मौके पर प्रभारी मुखिया रिंटू देवी, पंसस सदस्य आरती देवी, अमरेश कुमार ईश्वर, वार्ड सदस्य कमलदेव राय, वीरेंद्र राय, समाजसेवी मनीष कुमार, भाजपा नेता गणेश महाली समेत महिला समिति के सभी सदस्य व विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन